लखनऊ में ‘इंडियन ट्रेजर’ प्रदर्शनी का 66वां भव्य आयोजन 2-3 मई को

शहरवासियों के बीच लोकप्रिय ‘इंडियन ट्रेजर’ प्रदर्शनी एक बार फिर अपने 66वें संस्करण के साथ लौट रही है। यह फैशन, लाइफस्टाइल और ज्वेलरी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी 2 और 3 मई 2026 (शनिवार-रविवार) को Hotel Clarks Avadh में आयोजित की जाएगी।
यह आयोजन खासतौर पर फेस्टिवल और वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज देखने को मिलेगी। प्रदर्शनी में अपैरल, एक्सेसरीज़, ज्वेलरी, होम डेकोर, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, बैग्स और फुटवियर सहित कई अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, यह मंच उद्यमियों और डिजाइनर्स को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यहां फैशन प्रेमियों, दुल्हनों और लाइफस्टाइल के शौकीनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
स्टॉल बुकिंग के लिए इच्छुक प्रतिभागी 9335230886 और 9044099060 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।




