समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा -चुनाव से पहले सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है भाजपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व निर्धारित प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों के यहां पर छापे तय थे। उन्होंने भाजपा पर सरकारी विभाग के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।अखिलेश यादव ने कहा कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग तो भाजपा की आदत सी हो गई है। जहां पर चुनाव होता है, वहां पर छापा मारने की कार्रवाई चालू कर देती है। नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला।

अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं।उन्होंने कहा कि कन्नौज तथा पास का क्षेत्र समाजवादी पार्टी का गढ़ है। भाजपा का प्रयास यहां पर लोगों को परेशान करने की है। यहां पर इत्र का व्यापार सैकड़ों वर्ष पुराना है। इससे लोगों को रोजगार तथा व्यवसाय मिल रहा है। लाखों लोग इससे जुड़े हैं। हमने यहां पर परफ्यूम पार्क बनवाने की योजना बनाने के साथ इसको अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर लाने का था। भाजपा सरकार का प्रयास कन्नौज को उपेक्षित करने का है। यहां पर छापे इसी कारण मारे जा रहे हैं। कन्नौज में काऊ मिल्क का प्लांट भी भाजपा ने बरबाद कर दिया है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता उत्तर प्रदेश आगमन पर दिल्ली से जांच एजेंसी लाते हैं। उत्तर प्रदेश को शांति और अमन का प्रदेश है। यहां पर भाजपा के लोग नफरत की दुर्गंध फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो कई महीने से छापेमारी की सूचना मिल रही थी। हमको तो पता था कि सपा से जुड़े लोगों पर छापा पड़ेगा। हमारी पार्टी के नेताओं को इस तरह से छापे की जानकारी पहले से थी।
भाजपा इस प्रकार के छापों ने कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी
इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा इस प्रकार के छापों ने कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। इस बार चुनाव में भाजपा को लोग ठिकाने पर लगा देंगे। उत्तर प्रदेश की बेहद जागरूक जनता तो पल-पल की खबर जनता जान रही है। प्रदेश की जनता को पता है कि अखिलेश यादव सत्ता में आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश से तो योगी आदित्यनाथ की विदाई तय है। भाजपा तो लगातार गलतियां कर रही है। बड़ी गलती से भाजपा ने ने अपने नेता के यहां छापा मार दिया। अब खिसिया कर आयकर वाले कन्नौज में फिर छापा मार रहे हैं। पम्पी की जगह पुष्पराज के यहां छापा मारा था। भाजपा तो अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा तथा रैली की भीड़ को देखकर डर गई है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601