Uttarakhand
आप ने किया रुड़की नगर निगम का शुद्धीकरण, गोमूत्र का छिड़काव और गोबर से लिपाई

आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को नगर निगम में शुद्धीकरण का कार्य किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं ने निगम में गोमूत्र का छिड़काव किया। साथ ही नगर निगम के महापौर और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर गाय का गोबर से लिपाई की गई।

आम आदमी पार्टी के दीपक लखवान ने कहा कि नगर निगम के महापौर और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जिससे शहर का विकास रुक गया है। निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है। पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने इस दौरान निगम में जमकर प्रदर्शन भी किया महापौर के खिलाफ नारे लगाए गए। इस मौके पर विजय शर्मा, नरेश प्रिंस, अंकित, सौरव भाटिया, नंदलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।




