अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने फिर इंटरनेट पर मचाया बवाल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर बीते दिनों अपनी शादी और हीनीमून की खबरों केा लेकर काफ चर्चा में रही हैं। रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट कर रहे थे।

रिया और करण की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडया पर खूब वायरल हुईं। शादी के बाद रिया पहली बार अपने पति करण बूलानी का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रिया ने करण के बर्थडे पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ये न्यूली मैरिड कपल रोमांटिक होता नजर आ रहा है। यहां देखें फोटोज…
रिया कपूर ने पति करण बूलानी को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण संग अपनी कई खूबसूरत और रोमांटिक डेट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं करण ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है। तो वहीं रिया क्रीम कलर की डीप नेक ड्रेस में कहर ढाह रही हैं। तस्वीरें में दोनों कैंडल लाइड डिनर करते दिख रहे हैं। रिया की तस्वीरों में रिया करण को किस करती नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की इस रोमांटिक शाम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इन तस्वीरों के शेयर करते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं हर चीज में मेरे पार्टनर को। आपके साथ हर साल अधिक जादुई और पूरा करने वाला होता है। ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ मैं बड़ा हो जाऊं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हुं।’ इस तस्वीर को अबतक हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर दोनों कर फैंस करण को जन्मदिन की ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं।
रिया कपूर के अलावा उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर ने भी करण बूलानी को जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की उन्हें विश किया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601