घर में सभी को जरुर बनाकर खिलाये मैंगो पेस्ट्री,देखें ये रेसिपी

गर्मी के दिनों में लोग ठंडा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इन दिनों पेस्ट्री खाना भी लोगों को बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप अपने घर पर हाउस पार्टी ऑर्गनाइज़ कर रहे हैं, तो मैंगो पेस्ट्री (Mango Pastry) को अपने मेनू में ‘स्पेशल डेजर्ट’ के रूप में एड कर सकते हैं। जी हाँ क्योंकि इसका डिलीशियस फ्लेवर मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। इसके अलावा अगर आप इसे अकेले में खाना चाहते हैं तो भी आसानी से बना सकते हैं यह बनाने में आसान है और खाने में लाजवाब। इसका स्वाद एक बार खाने के बाद ना आप भूलेंगे ना आपके मेहमान कैसे वह आज हम आपको बताते हैं।

मैंगो पेस्ट्री बनाने के लिए आपको चाहिए ये सभी सामग्री:
2 पके हुए आम (छोटे-छोटे क्यूब्स में कटे हुए)
ब्रेड की 9 स्लाइसेस (किनारे कटे हुए)
1 कप चॉकलेट सॉस
3 टेबलस्पून बिस्किट का चूरा
1-1 कप दूध और फ्रेश क्रीम
4 टेबलस्पून शक्कर
गार्निशिंग के लिए: 2 टीस्पून पिस्ता (बारीक कटे हुए)
मैंगो पेस्ट्री बनाने के लिए ये है विधि: सबसे पहले एक बाउल में दूध, शक्कर और फ्रेश क्रीम को मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब इस मिक्सचर को ब्रेड पर फैलाएं। किनारे की तरफ भी क्रीमी मिक्सचर लगाकर बिस्किट का चूरा बुरकें। इसके बाद पेस्ट्री के ऊपर चॉकलेट सॉस डालकर मैंगो क्यूब्स रखें। अब 3-4 घंटे तक फ्रीज़र में रखें और बाद में पिस्ता पाउडर डालकर (छिड़ककर) सर्व करें। हमे यकीन है यह आपके मेहमानों से लेकर आपके सभी घरवालों तक को बहुत पसंद आएगी।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601