छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने देर रात पुलिस कैंप पर की अंधाधुंध फायरिंग,चार जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों (Naxal Attack) ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने बीजापुर में स्थित एक पुलिस कैंप पर हमला किया है। एएनआइ के मुताबिक, नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई हैं। इस हमले में पुलिस के चार जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर आईजी ने दी जानकारी
बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने हमले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुतरु पुलिस थाना इलाके में नक्सलियों ने जाइगुर कैंप को अपना निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि ये हमला रविवार रात हुआ है। आईजी ने आगे बताया कि हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दो जवानों की गंभीर हालत के चलते उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल लाया गया है।
जिला पुलिस बल के हैं तीन जवान
चार घायलों में से तीन जिला पुलिस बल बीजापुर के हैं जबकि एक जवान चौथी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का है। अभी और जानकारी प्रतीक्षित है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601