Biz & Expo

ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया किफायती ड्रग-फ्री हैंडहेल्ड ओपीईपी डिवाइस ‘पेपेअर’टीएम

लखनऊ, फरवरी 2026। इनोवेशन-आधारित इंटरनेशनल लाइफ-साइंसेज कंपनी ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज लिमिटेड (अपनी सहायक/संबद्ध कंपनियों सहित) ने भारत में पहली बार किफायती ऑसिलेटिंग पॉजिटिव एक्सपायरेटरी प्रेशर (ओपीईपी) डिवाइस ‘पेपेअर’टीएम लॉन्च किया है। यह ड्रग-फ्री, हैंडहेल्ड डिवाइस सीओपीडी, अस्थमा और ब्रोंकिएक्टेसिस से पीड़ित मरीजों में छाती की जकड़न कम करने, जमे हुए बलगम को साफ करने और सांस लेने में सुधार करने में सहायक है। 3-रेज़िस्टेंस सिस्टम से लैस यह पेटेंटेड डिजाइन मरीजों को रोज़ाना उपयोग योग्य एयरवे क्लीयरेंस समाधान प्रदान करता है। कंपनी ने इसे 990 रुपये प्रति यूनिट की किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया है।

भारत में 90 लाख से अधिक लोग गंभीर श्वसन रोगों से प्रभावित हैं, जिनमें अत्यधिक और लगातार बलगम बनना एक आम समस्या है। ओपीईपी थेरेपी में उपयोग की जाने वाली पारदर्शी हैंडहेल्ड डिवाइस सांस छोड़ते समय दबाव और कंपन उत्पन्न करती है, जिससे श्वसन नलिकाओं में जमा बलगम ढीला होकर बाहर निकलने में मदद मिलती है। क्लिनिकल दिशानिर्देशों में ओपीईपी आधारित एयरवे क्लीयरेंस की सिफारिश की गई है, लेकिन किफायती उपलब्धता की कमी के कारण बड़ी संख्या में मरीज अब तक इससे वंचित रहे हैं। ‘पेपेअर’टीएम इसी अंतर को पाटने की दिशा में कदम है।

इस डिवाइस को ऐरोडेल टेक्नोलॉजी इन्नोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते के तहत लॉन्च किया गया है। यह भारतीय मेडिकल डिवाइस कंपनी ड्रग-डिलीवरी और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन को सरल बनाने पर काम करती है।

लॉन्च के अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर शर्विल पटेल ने कहा कि ज़ाइडस में पेशेंट-सेंट्रिक इनोवेशन का उद्देश्य रोज़मर्रा की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने बताया कि ‘पेपेअर’टीएम के माध्यम से कंपनी श्वसन स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों का विस्तार कर रही है और मरीजों को बेहतर सांस लेने में सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में बढ़ते वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, एलर्जी कारकों में वृद्धि, तेज़ शहरीकरण और फेफड़ों की पुरानी बीमारियों की देर से पहचान जैसे कारणों से श्वसन रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किफायती और प्रभावी समाधान की आवश्यकता पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

ज़ाइडस लाइफ़साइंसेज भारत की प्रमुख रेस्पिरेटरी दवा कंपनियों में से एक है, जिसका ओरल और इनहेलेशन थेरेपी में लंबा अनुभव है। कंपनी ओरल ब्रोंकोडायलेटर सेगमेंट में डेरिफीलिन के साथ अग्रणी रही है। इसके अलावा इनहेलेशन पोर्टफोलियो में आईसीएस+एलएबीए, एलएबीए+एलएएमए और सिंगल इनहेलर ट्रिपल थेरेपी (एसआईटीटी) जैसी आधुनिक उपचार पद्धतियां शामिल हैं। कंपनी ने फोर्ग्लिन और फोर्ग्लिन प्लस के साथ इनहेलेशन सेगमेंट में नई दिशा दी, जबकि ओडिहेल जी और यूमीफ्लो प्लस जैसी रोज़ाना एक बार ली जाने वाली ट्रिपल थेरेपी भी बाजार में उतारी हैं।

Related Articles

Back to top button