कांग्रेस के झूठे दुष्प्रचार से जनता को सावधान करें कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री नायब सैनी
Workers should caution the public from the false propaganda of Congress: Chief Minister Nayab Saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए घातक है। कांग्रेस के दुष्प्रचार से जनता को सावधान करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीसरी बार भाजपा की प्रदेश में सरकार बनना तय है। उन्होंने भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया और कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में हुए भय-भ्रष्टाचार और जनता को बरगलाने वाली बातों को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सामने बैठे मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें कांग्रेस की झूठी बातों को साबित नहीं होने देना है और जनता के सामने कांग्रेस के दुष्प्रचार का खुलासा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के प्रति विश्वास बढ़ा हुआ है और इसी विश्वास को कायम रखते हुए हमें कार्य करना है। मीडिया और सोशल मीडिया में हमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को रखते हुए ज्यादा से ज्यादा जनता तक लाभ पहुंचाने का कार्य करना है। भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ को उजागर करने में कामयाब भी हो रहा है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके सत्ता पाना चाहती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के इस झूठे नेरेटिव को चलने नहीं देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई योजना ना बनाई हो। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए जनकल्याण की सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसानों के नाम पर राजनीति की, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों के हित के लिए की गई घोषणाओं को ग्रास रूठ तक लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि हम फिर से कल्याणकारी कार्यों के कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें दोगुनी मेहनत करनी है। मंच पर बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरूण यादव मौजूद रहे।
बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया ने भी एक्सपर्ट के रूप में सोशल मीडिया की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं के सामने रखी। जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने वर्तमान में मीडिया की उपयोगिता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्र से आई टीम का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
बॉक्स
कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत की गारंटी : डा. सतीश पूनिया
मीडिया व सोशल मीडिया की पंचकूला में हुई कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही भाजपा की जीत की गारंटी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता विश्वास के साथ लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यही विश्वास भाजपा की बड़ी जीत का कारण बनेगा।
डा. पूनिया ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया कांग्रेस की झूठ का पर्दाफाश करे और लोगों के सामने कांग्रेस शासन में हुए गुंडाराज और भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखे। श्री पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की देश में और मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में विकास की गारंटी के पर्याय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी से बड़ा कोई किसान हितैषी नहीं है। इसी तरह हरियाणा में भी नायब सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। भाजपा सरकार ने हर वर्ग को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी की कल्पना हरियाणा में नहीं की जा सकती थी, लेकिन 2014 के बाद भाजपा सरकार ने युवाओं को उनकी योग्यता के दम पर बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी दी।
डा. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां बिकती थी, भय और भ्रष्टाचार का राज था, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सबको प्रदेश से समाप्त किया और जनता को…
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601