Religious

हरियाणा विधान सभा के महिला स्टाफ ने मनाया तीज उत्सव

Women staff of Haryana Legislative Assembly celebrated Teej festival

चंडीगढ़, 1 अगस्त
हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से वीरवार को महिला स्टाफ के लिए तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित पार्क में बड़े पेड़ पर झूले डाले गए। यहां विधान सभा स्टाफ की महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्मपत्नी बिमला गुप्ता मुख्य अतिथि और विधान सभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा की धर्मपत्नी अंगूरी देवी विशिष्ट अतिथि रहीं।

चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित एमएलए हॉस्टल के सामने स्थित पार्क में वीरवार को पेड़ पर झूले का आनंद लेता विधान सभा का महिला स्टाफ।

Related Articles

Back to top button