Uttarakhand

उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा प्रभावी लोगों के सम्मलेन का आयोजन हुआ सेक्टर 45 में

चंडीगढ़ 11 मई, 2024 : शनिवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के एक और मनीमाजरा के पिपलीवाला टाउन की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंगला के नेतृत्व में टंडन को समर्थन देने का फैसला लिया वहीँ दूसरी और सेक्टर 45 में टंडन ने शहर के प्रभावी लोगों के सम्मेलन में भाग लिया | कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपिंदर शर्मा ने किया | इसके अलावा सेक्टर 38 वेस्ट में उत्तराखंड मानव सेवा समिति और स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया |

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंगला ने कहा कि टंडन स्थानीय निवासी होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जिन्होंने शहर में समाज सेवा की मिसाल पेश की है। एसोसिएशन ने टंडन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया कि आपके स्नेह यूं ही उनपर बना रहे | वे उनकी सभी समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं , सांसद निर्वाचित होते ही वे उनकी समस्याओं का प्रमुखता के साथ निवारण कराया जाएगा।

टंडन ने कहा कि चुनाव देश का पर्व है, इसलिए सभी मतदाताओं केा पूरे उत्साह के साथ पहली जून को मतदान करना है।
उन्होंने भाजपा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों गिनाया और सांसद निर्वाचित होने पर विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने का आश्वासन दिया। वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में लोगों से झूठे वादे करती है, जब सत्ता में आती है तो अपने वादों को भूल जाती है, जबकि भाजपा जनता के साथ जो वादे करती है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करती है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली, जगतार जग्गा,प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, जिला अध्यक्ष भूपिंदर सैनी व् रविंद्र मलिक, अध्यक्ष शिवानंद मिश्रा, राम शुक्ला, अशोक जोशी, सरवन कुमार, खुशपाल , पप्पू शुक्ला, चंद्रावती शुक्ला, सुनीता भट्ट, बलजिंद्र गुजराल आदि उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button