Uttar Pradesh
UP के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस की विधानसभा सीट सादाबाद के बसपा विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 से निलंबित थे। 25 साल से बसपा में थे और पांच बार विधायक बनेे। वह बसपा सरकार में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री रह चुके हैं। माना जा रहा है कि रामवीर उपाध्याय उप मुख्यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। इस तरह की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसकी अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है।

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601