Politics

इस बार प्रदेश में 11 कमल खिलाकर, प्रधानमंत्री मोदी को मजबूत करें

करनाल। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को भीषण गर्मी के बीच रोड शो निकाला और जनसभाएं कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर जम कर निशाने साधे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की जमानत भी नहीं बचेगी। आने वाल 25 मई को जनता भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाएगी। प्रदेश और देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार एक मजबूत प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर लिया। प्रदेश में 47 डिग्री तापमान के बीच भी भाजपा की रैलियों में उमड़ रही भारी भीड़ ने तय कर लिया है कि इस बार भाजपा देश में 400 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। मनोहर लाल ने बुधवार को करनाल लोकसभा में नीलोखेड़ी, घरौंडा के गांवों और करनाल के रोड शो निकाला और लोगों से प्रदेश में 11 कमल खिलाने की अपील की।

डबल इंजन करेगा विकास
मनोहर लाल ने रोड शो के दौरान भाजपा सरकार की केंद्र व राज्य की योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में कृषि का बजट महज 2,000 करोड़ था जो बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये हो गया। किसानों को हर वर्ष 6,000 मिल रहे हैं। किसान फसल बीमा योजना लेकर आई है। हर खेत को पानी मिल रहा है। यह विकास जारी रहेगा इसके लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी रहे। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की प्रदेश और देश का विकास करने में सक्षम है।

देश और प्रदेश में भाजपा की लहर
मनोहर लाल ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। करनाल में दो कमल खिलेंगे। मनोहर लाल ने बीजना, रसीन, उपली, घरौंडा, गढ़ी मुलतान, कैमला, बरसत, गढ़ी खजूर, प्रेम नगर, बस्सी मलिकपुर, चौरा, कालरम मुबारकाबाद और बस्तारा गांवों में जनसंपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने रोड शो के दौरान कहा कि हर गांव में कमल खिलाने का जोश और हर व्यक्ति में लोकतंत्र के पर्व का उत्साह है। देश भर में मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लहर हर चुनावी चरण के साथ तीव्र होता जा रहा है। अपने आंखों में उज्वल भविष्य का सपना लिए जनता जनार्दन मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने लिए संकल्पित है।

द ग्रेट खली ने मांगे मनोहर के लिए वोट
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड के दौरान घरौंडा, गढ़ा मुल्तान, कालरम, मुबारकाबाद आदि स्थानों से गुजरा। इस दौरान मनोहर लाल के साथ पूर्व रेसलर द ग्रेट खली भी मौजूद रहे। द ग्रेट खली ने मनोहर लाल के लिए करनाल लोकसभा क्षेत्र के वासिंदों से मतदान की अपील की। खली ने कहा कि वह मनोहर लाल के लिए वोट मांगने आये हैं क्योंकि उनकी छवि साफ-सुथरी है। मनोहर लाल ने हरियाणा का काफी विकास किया है।

मनोहर ने चलाया ट्रैक्टर
नीलोखेड़ी में रोड शो के दौरान मनोहर लाल का मोहक अंदाज़ देखने को मिला। नीलोखेड़ी से रायसन तक के रोड शो के दौरान विभिन्न गांवों से गुजरते हुए मनोहर लाल खुद ट्रैक्टर चलाकर जनता के बीच पहुंचे। ट्रैक्टर पर उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता भी बैठे थे। ट्रैक्टर चलाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं। उन्हें ट्रैक्टर चलाना भी आता है, खेती-बाड़ी भी करना भी आता है। वह हल भी चला सकते हैं और फसलों की बिजाई भी कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button