Haryana

पहले अपने दस साल के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार का हिसाब दें हुड्डा-बेदी

First, Hooda-Bedi should give account of atrocities on Dalits during their ten years tenure.

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यमंत्री कृश्ण बेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा षुरू किए गए हिसाब मांगों अभियान को लेकर हुड्डा पर बडा हमला बोला है। चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेष कार्यालय में मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले दस दिनों से हरियाणा में कांग्रेस में एकमात्र रह गए नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके परिवार द्वारा भाजपा से दस साल के कार्याकाल का हिसाब मांगा जा रहा है। वे पूर्व सीएम हुड्डा से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में संविधान व संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर का सम्मान क्यों नहीं किया। हुड्डा जवाब दें कि मार्च उनके कार्यकाल में इतिहास की सबसे दुर्दांत दलित अत्याचार की गोहाना में हुई घटना पर पीड़ितों को न्याय क्यों नहीं दिलवाया। यहां दलित बस्ती को जलाया गया। दलितों को कोई सुरक्षा नहीं दी गई। पीड़ितों को राश्टृपति तक गुहार लगानी पड़ी।

बेदी ने कहा कि हरियाणा बनने से लेकर वर्श 2017 तक सफाई कर्मचारियों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति का आंकलन करने के लिए कोई आयोग नहीं बना था। यह पूर्व सीएम मनोहर लाल थे, जिन्होंने 6 नवंबर 2017 को सफाई कर्मचारियों की इस स्थिति के आंकलन के लिए आयोग का गठन किया। हरियाणा बनने से लेकर 2023 तक कोई भी अनुसूचित जाति आयोग नहीं बना था। यह पूर्व सीएम मनोहर लाल की सरकार थी, जिसने हरियाणा का गठन होने के बाद पहली बार अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया।

बेदी ने सवाल उठाए कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में दलितों के विरूध अपराधों में बेतहाषा वृद्धि हुई। एनसीआरबी की रिपोर्ट अनुसार 2013 में 676, 2012 में 651, 2011 में 673, 2010 में 570 व 2009 में करीब 624 दलितों की हत्याएं की गईं। दलित महिलाओं पर उत्पीड़न जैसे अपराध हुड्डा के कार्यकाल में बढे। यह भाजपा सरकार है, जिसने षून्य एफआईआर दर्ज करके महिलाओं को त्वरित न्याय दिलवाने की षुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि स्वयं उस समय कांग्रेस नेता एवं राश्टृीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रहे मौजूदा विधायक ईष्वर सिंह ने कहा था कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में दलित कर्मचारियों व अधिकारियों का सबसे अधिक निलंबन व उन्हें बर्खाष्त करने जैसे अत्याचार किए गए।
पूर्व सीएम हुड्डा पहले इन सवालों के जवाब दें। फिर हिसाब मांगें तो उन्हें भाजपा हाईकमान, हमारे मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमंडल के साथी जवाब देंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही प्रदेष में दलितों के बैकलाॅग को भरने की प्रक्रिया षुरू की। भारतीय जनता पार्टी ने दलित व वंचित तबके को मुख्य धारा में लाने के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई। कांग्रेस नेता संविधान बदलने जैसे झूठे नेरेटिव चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हम लोगों को उनके हितों के लिए उठाए गए फैसलों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेंगे ताकि वे झूठे प्रचार का षिकार न हों। उनके साथ इस अवसर पर मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button