Biz & Expo

सौर सम्मान अवॉर्ड्स 2026: रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने वाले इंस्टॉलर्स और एंटरप्रेन्योर्स हुए सम्मानित

रूफटॉप सोलर अपनाने को गति देने और जमीनी स्तर पर काम कर रहे सोलर प्रोफेशनल्स को सम्मानित करने के उद्देश्य से Ecozen Solutions Private Limited द्वारा सौर सम्मान अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के उन इंस्टॉलर्स, ईपीसी पार्टनर्स और सोलर एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया गया, जो पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संस्थाओं को पहचान देना था, जो घरों और छोटे व्यवसायों तक सोलर ऊर्जा की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। विश्वसनीय इंस्टॉलेशन और जागरूकता के माध्यम से ये प्रोफेशनल्स न केवल उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम कर रहे हैं, बल्कि देश के स्वच्छ और सस्टेनेबल ऊर्जा परिवर्तन को भी मजबूती दे रहे हैं।

इस भव्य समारोह में सोलर इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रमुख इंस्टॉलर्स, एंटरप्रेन्योर्स, इकोसिस्टम पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विवेक पांडे, को-फाउंडर एवं सीटीओ, Ecozen Solutions Private Limited ने कहा कि भारत की सोलर क्रांति के असली नायक वे इंस्टॉलर्स और एंटरप्रेन्योर्स हैं, जो जमीनी स्तर पर बिना पहचान के लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सौर सम्मान अवॉर्ड्स के माध्यम से ऐसे अनसुने चैंपियंस को पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

अवार्ड्स का मूल्यांकन एक स्वतंत्र ज्यूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें सोलर और ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ शामिल रहे। इस दौरान रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और स्किल डेवलपमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

प्रमुख अवार्ड विजेता

  • बेस्ट इंस्टॉलेशन अवॉर्ड (3–5 किलोवाट): सचिन श्रीवास्तव, ललित मोहन रावत, विपिन कश्यप
  • इंस्टॉलर सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड: शुभम गुप्ता
  • द्रोणाचार्य अवॉर्ड (स्किल डेवलपमेंट): बृजेश कुमार यादव

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती बिजली मांग, उपभोक्ता जागरूकता और सरकारी योजनाओं के समर्थन से आने वाले वर्षों में रूफटॉप सोलर अपनाने की गति और तेज होगी। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलें देशभर में लाखों घरों तक सोलर ऊर्जा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सौर सम्मान अवॉर्ड्स जैसे आयोजनों के माध्यम से Ecozen Solutions Private Limited उन प्रोफेशनल्स और उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रहा है, जो भारत को स्वच्छ, सशक्त और सस्टेनेबल ऊर्जा भविष्य की ओर अग्रसर करने में अहम योगदान दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button