मलेशिया में शाही अंदाज़ में सजी रिषिता-नीरव की वेडिंग, हर फंक्शन बना स्टाइल और ग्रैंडर का उदाहरण

भारत और मलेशिया के हाई-प्रोफाइल परिवारों के बीच संपन्न हुई रिषिता मैड्डे और नीरव वलिराम की शादी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह भव्य समारोह स्टाइल, थीम और शानदार सजावट का अद्भुत संगम रहा, जहां हर फंक्शन को खास अंदाज में डिजाइन किया गया।

उद्यमी रिषिता मैड्डे और लक्ज़री रिटेल ग्रुप वलिराम के उत्तराधिकारी नीरव वलिराम ने कुआलालंपुर में शाही अंदाज़ में विवाह किया। इस शादी की खास बात यह रही कि हर समारोह को एक अलग थीम और कहानी के साथ पेश किया गया, जिसे वेडिंग प्लानिंग टीम ने बखूबी साकार किया।

शादी की शुरुआत घड़ी सेरेमनी से हुई, जिसमें सूर्योदय के रंगों से प्रेरित सजावट की गई। गुलाबी, नारंगी और लाल रंगों के मेल ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। इंडो-कॉन्टेम्परेरी प्रिंट्स और फूलों की सजावट ने इसे पारिवारिक और भावनात्मक रूप दिया।

इसके बाद मेहंदी समारोह को पूलसाइड बीच क्लब थीम पर आयोजित किया गया। रस्सियों से बने केबाना, सन अंब्रेला और न्यूट्रल रंगों की सजावट ने इसे स्टाइलिश और रिलैक्सिंग माहौल में बदल दिया।

शाम होते ही संगीत समारोह मेट गाला से प्रेरित भव्यता के साथ चमक उठा। रेड, पिंक, ब्लैक और रोज़ गोल्ड के शेड्स, वेलवेट ड्रेप्स और शानदार लाइटिंग ने इसे एक थिएट्रिकल और ग्लैमरस इवेंट बना दिया।

विवाह और रिसेप्शन का थीम “द स्कारलेट सेरेनेड” रखा गया, जिसमें गुलाब और रोमांटिक रंगों का खूबसूरत संयोजन देखने को मिला। मार्सला, बेज और रेड के साथ ब्लैक के टच ने पूरे माहौल को शाही और ड्रीमी बना दिया।
अगले दिन आयोजित रिसेप्शन डिनर ‘यिन और यांग’ की थीम पर आधारित रहा, जो दूल्हा-दुल्हन के संतुलित और पूरक व्यक्तित्व को दर्शाता है। ब्लैक, ग्रे और व्हाइट के साथ सिल्वर एक्सेंट्स ने इस आयोजन को क्लासी और लग्ज़री टच दिया।

इस भव्य शादी के आयोजन में कुआलालंपुर के कई फाइव-स्टार होटल्स जैसे द सेंट रेजिस, फोर सीजन्स, रिट्ज-कार्लटन, जेडब्ल्यू मैरियट और मांडरिन ओरिएंटल को शामिल किया गया।
मनोरंजन के लिए मशहूर कलाकारों ने परफॉर्म किया, जिसमें विशेष रूप से संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर और गायक मीका सिंह की प्रस्तुति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

यह शादी न केवल भव्यता का प्रतीक रही, बल्कि हर इवेंट में कला, थीम और भावनाओं का खूबसूरत मेल भी देखने को मिला, जिसने इसे एक यादगार समारोह बना दिया।




