Punjab
गणतंत्र दिवस की शाम जाग उठा भगवंत मान के अंदर का कलाकार राजभवन में सुनाया “छल्ला”,


गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित एट होम पार्टी में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए थे। पिछले डेढ़ साल में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और उनके बीच रिश्तों की जमी बर्फ भी इस मौके पर पिघलती नजर आई। मुख्यमंत्री भगवंत मान जो पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। सीएम मान के अंदर का कलाकार कल शाम को जाग उठा।
सबको सुनाया छल्ला
कल शाम सीएम मान राजभवन में आए हुए गणमान्य व्यक्तियों को गाने सुनाए। इसमें सबसे प्रसिद्ध लोकगीत छल्ला भी शामिल था। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सहित अन्य लोगों ने भी भगवंत मान के गीतों का आनंद लिया और खूब तालियां बजाईं।





