Government

मनोहर लाल को केवल सांसद नहीं चुन रहे हैं ‘कुछ और’ ही चुन रहे

घरौंडा, 22मई। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को करनाल के घरौंडा में आयोजित विजय संकल्प रैली में करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लिए वोट मांगे। इस मौके पर राजनाथ ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। अब तो उनके मंसूबे और खतरनाक हो गए हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते हैं अगर किसी के घर के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो उसकी आधी संपत्ति ले ली जाएगी, क्या देश का कोई नागरिक ऐसे कानून को स्वीकार करेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके शासनकाल में हर रोज घोटाले नहीं हो रहे थे। भ्रष्टाचार के मामले में अदालत के आदेश पर उनके मंत्री को जेल की हवा खानी पड़ी थी। सैम पित्रोदा अनाप शनाप बयान देते थे, इसी कारण कांग्रेस ने उन्हें हटाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में हर साल विधानसभा चुनाव होते हैं, पांच साल में लोकसभा चुनाव होते हैं। समय और पैसा बर्बाद होता है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर वन नेशन, वन इलेक्शन करवाया जाएगा। ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस वाले कहते थे कि यह संभव नहीं है। असंभव को संभव करने की ताकत किसी में है तो वो भाजपा में है। वो ताकत केंद्र की मोदी सरकार में है। 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी, तब देश अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान पर था। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, हम 11वें नं से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आज हमारा दुनिया में डंका बजता है। वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की अमेरिका और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। अमेरिका होगा, चीन होगा उसके बाद भारत होगा। वर्ष 2047 तक भारत विश्व की महाशक्ति बनेगा। पाकिस्तानी सांसद ने भी कहा है कि भारत विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। हरियाणा के लोग स्वाभीमानी होते हैं, वे भूखे रह लेंगे, लेकिन अपने स्वाभीमान से समझौता नहीं करेंगे। इससे पहले रैली में पहुंचने पर करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और अन्य नेताओं ने पगड़ी पहनाकर रक्षामंत्री राजनाथ का भव्य स्वागत किया। राजनाथ ने कहा कि आज नए भारत का निर्माण हो रहा है, आप खुशकिस्मत हैं कि आपके यहां मनोहर लाल प्रत्याशी हैं। देश का मस्तक ऊंचा होना चाहिए। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर घर आती हैं,इसलिए कमल का बटन दबाना है और मेरी अंतिम बात सुन लीजिए कि आप मनोहर लाल को केवल सांसद नहीं चुन रहे हैं ‘कुछ और’ ही चुन रहे हैं।

कांग्रेस ने झूठ की राजनीति की
राजनाथ ने कहा कि 50 साल से ज्यादा तक जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपे रखी। पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे कि भारत आजाद हो गया है,अब गरीबी खत्म करेंगे, इंदिरा गांधी भी कहती थी कि गरीबी खत्म करेंगे, मनमोहन सिंह भी कहते थे कि गरीबी खत्म करेंगे,लेकिन उनसे कुछ नहीं हो पाया। उन्होंने हमेशा वोट बैंक के लिए झूठ की राजनीति की है। लेकिन आजाद भारत में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। देश से गरीबी को पूरी तरह समाप्त करने में 10-15 साल को और समय लगेगा। देश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर देश में गरीबी पूरी तरह खत्म करके दिखाएंगे।

भाजपा सभी वादे पूरे करेगी
रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती,हमने चुनाव से पहले कहा था कि जिस दिन केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी धारा 370 खत्म करेंगे और सरकार बनते ही 370 धारा खत्म कर दी। हमने वादा किया था कि राम मंदिर बनाएंगे और सत्ता में आते ही राम मंदिर बना दिया। भाजपा कभी भी झूठ की राजनीति नहीं करती है आपके सभी वादे पूरे करेंगे। हिंदू हो या मुस्लिम किसी भी धर्म की महिलाएं हो हम अत्याचार सहन नहीं करेंगे और इसीलिए तीन तलाक खत्म कर दिया। इससे मुस्लिम महिलाएं भी खुश हैं।

इंदिरा ने देश में इमरजेंसी लगाई
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि मोदी जी तानाशाह हैं। 1975 के चुनाव में इंदिरा गांधी चुनाव हार गई थीं, लेकिन उन्होंने क्या किया कि देश में इमरजेंसी लगा दी। मेरी…

Related Articles

Back to top button