Live Event

लखनऊ में गूंजेगा हंसी का धमाका, ‘The Pranit More Show’ 19 अप्रैल को

लखनऊ, 6 अप्रैल: राजधानी लखनऊ में मनोरंजन का तड़का लगाने आ रहे हैं मशहूर कॉमेडियन Pranit More। उनका चर्चित लाइव स्टैंडअप शो “The Pranit More Show” आगामी 19 अप्रैल (रविवार) शाम 7 बजे Jaipuria Institute of Management, गोमती नगर में आयोजित किया जाएगा।

इस शो में दर्शकों को हंसी से भरपूर एक यादगार अनुभव मिलने वाला है। लगभग 1 घंटा 40 मिनट के इस कार्यक्रम में प्रनित मोरे अपनी जिंदगी के मजेदार किस्से, बचपन की यादें और करियर के अनुभवों को बेहद रोचक अंदाज में पेश करेंगे।

शो की खासियत यह है कि इसमें दर्शकों के साथ लाइव इंटरैक्शन (क्राउड वर्क) भी देखने को मिलेगा, जो इसे और भी दिलचस्प बनाता है। इसके अलावा, लोकप्रिय रियलिटी शो Bigg Boss से जुड़े कुछ अनसुने और मजेदार किस्से भी दर्शकों को सुनने को मिलेंगे।आयोजकों के अनुसार, यह शो पूरी तरह हिंदी भाषा में होगा और इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक ही शामिल हो सकेंगे
लखनऊ के युवाओं और कॉमेडी प्रेमियों के लिए यह एक शानदार मौका है, जहां वे लाइव स्टैंडअप कॉमेडी का आनंद लेते हुए एक अलग तरह का मनोरंजन अनुभव कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button