Uncategorized

केजरीवाल की हरियाणा को पांच गांरटी, सरकार बनी तो मुफ्त और 24 घंटे मिलेगी बिजली

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए बिगुल बजा दिया है। शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम में प्रदेशस्तरीय टाऊन हॉल कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा की जनता को केजरीवाल की पांच गारंटी दी। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत प्रदेश के कोने-कोने से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब ‘‘आप’’ कार्यकर्ता इन पांचों गारंटियों को जनता तक लेकर जाएंगे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है, इनमें पहली गारंटी दिल्ली और पंजाब की तरह घरेलू बिजली फ्री होगी। 24 घंटे बिजली का इंतजाम होगा। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीना एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बदलाव लेकर आए, पंजाब में बदलाव हो रहा है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है।

इससे पूर्व, उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय अरविंद का परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई, लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली पर राज करेगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इ…

Related Articles

Back to top button