झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार जी बरेली पधार रहे I
Jharkhand Governor His Excellency Santosh Gangwar ji is visiting Bareilly.

बरेली : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संपन्न होने वाले चुनाव बहुत खास होने वाला है। इस चुनाव में विजेताओं को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार जी बरेली पधार रहे हैं ।साथ ही साथ मुख्य चुनाव अधिकारी बनाए गए एमएलसी झांसी राम तीरथ सिंघल भी इस अवसर पर समस्त चुनाव प्रक्रियाओं पर नजर रखेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि चुनाव को लेकर बरेली में उत्साह का माहौल है। इस बार 123 संगठन को संबद्धता प्रदान की गई है। तेरह संगठनों की संबद्धता को चुनाव अधिकारियों द्वारा होल्ड कर दिया गया है। उनकी विषमताओं को दूर करवाकर बाद में संबद्धता प्रदान की जाएगी। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया की 61 पदों के लिए नामांकन करवाए जाएंगे उसी के अनुसार चुनाव की घोषणा की जाएगी। रविवार को प्रातः 10 से 11:00 बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे तत्पश्चात उनकी जांच की जाएगी। 12 से 1:00 बजे तक व्यापारियों का एक अधिवेशन होगा जिसमें राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। एक से दो बजे तक भोजनावकाश रहेगा तथा 2:00 बजे चुनाव अधिकारियों द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी।
बैठक में दर्शन लाल भाटिया ,दुर्गेश खटवानी, संजीव चान्दना, मनमोहन सब्बरवाल ,अंजनी गुप्ता विपिन गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, शिरीष गुप्ता, रविंद्र यादव, समित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे I
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601