लखनऊ में फैशन, लाइफस्टाइल और ज्वेलरी का भव्य संगम — ‘इंडियन ट्रेजर’ का 65वां संस्करण

लखनऊ। शहरवासियों के लिए फैशन, लाइफस्टाइल और ज्वेलरी का बहुप्रतीक्षित आयोजन एक बार फिर दस्तक दे रहा है। इंडियन ट्रेजर का 65वां लखनऊ संस्करण 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य प्रदर्शनी शहर के प्रतिष्ठित Hotel Clarks Avadh में सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगी। प्रवेश पूर्णतः नि:शुल्क रहेगा।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर कलेक्शन, नवीनतम फैशन ट्रेंड्स और उत्कृष्ट ज्वेलरी की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही होम डेकोर एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल उत्पादों की विशाल विविधता भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन फैशन प्रेमियों और शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा, जहां वे नवीनतम स्टाइल का अनुभव कर सकेंगे।

‘इंडियन ट्रेजर’ की टीम और परफेक्ट ड्रीम इवेंट्स ने शहरवासियों से इस स्टाइल एक्स्ट्रावैगेंजा का हिस्सा बनने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए 9335230886 और 9044099060 पर संपर्क किया जा सकता है।




