लोकसभा क्षेत्र फूलपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री अमरनाथ मौर्या जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी- सांसद तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी दिनांक 19 मई 2024 को पंडिला, जनपद प्रयागराज में लोकसभा क्षेत्र फूलपुर के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री अमरनाथ मौर्या जी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि इसके उपरांत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी- सांसद तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी मुंगरी, करछना जनपद प्रयागराज में लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री उज्जवल रमण सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से सम्बोधित करेंगे। उक्त दोनों कार्यक्रमों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी भी मौजूद रहेंगे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601