Politics

विपक्ष का आधा हिस्सा जेल में, आधा बेल पर : जेपी नड्‌डा

चंडीगढ़, 10 मई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के आधे वरिष्ठ नेता जेल में हैं और आधे बेल पर हैं। इंडी गठबंधन ने नेताओं पर देश को बांटने की राजनीतिक करने का आरोप लगाते हुए ‘घमंडी गठबंधन’ करार दिया। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें दूरदर्शिता की कमी है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का विजन है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार सायं सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में चंडीगढ़ लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा को शाल ओढ़ा कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने विजय का प्रतीक ‘गदा’ भेंट किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा और सांसद किरण खेर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

जेपी नड्‌डा ने इंडी गठबंधन के नेताओं पर बरसते हुए कहा कि इनके ज्यादातर नेता भ्रष्टाचार के मामलों संलिप्त है। उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रमुख नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के शराब घोटाले में उन्हें जमानत जरूर मिली है, लेकिन ईमानदारी का ढोंग रचने वालों की सच्चाई जनता के सामने आई चुकी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंदर पठानिया ने बताया, “पुरुषों, महिलाओं और युवाओं सहित उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक पहने सैकड़ों लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। जनसभा का पंडाल खचाखच भरा हुआ था, जोकि चंडीगढ़ में तीसरी बार भाजपा की हैट्रिक की गवाही दे रहा है।

इस अवसर पर दविंदर बबला, हुकुम चंद, प्रदेश महासचिव रामवीर, शक्ति प्रकाश देवशाली, अमित जिंदल, अरुण सूद, रविंदर सिंह, सौदन सिंह और पूनम शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मौसम हुआ सुहावना, जोश से भरे कार्यकर्ता

शुक्रवार सायं सेक्टर-27 में आयोजित जनसभा को जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करने पहुंचे तो अचानक मौसम ने करवट दी और तेज हवाओं के साथ आसमान बादलों से ढक गए। सुहावने मौसम ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र के जयकारों से सभा स्थल गूंज उठा। इसके साथ ही जय श्रीराम और जय भारत माता के नारे भी गूंजयमान हुए।

सुहावने मौसम में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नड्डा ने कहा कि चुनावी अभियान में सर्वशक्तिमान के रूप में मिला दिव्य आशीर्वाद इस बात का प्रतीक है कि चंडीगढ़ से संजय टंडन के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार जीत होगी। उन्होंने चंडीगढ़ के लोगों को विकास के पहिये को रफ्तार देने के लिए संजय टंडन के समर्थन में वोट की अपील की।

चंडीगढ़ बनेगा देश में विकास का मॉडल

भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ को देशभर में विकास का मॉडल बनाने का वादा किया। इसके साथ ही उन्होंने लाल डोरा, संपत्ति हस्तांतरण, हाउसिंग बोर्ड से जुड़े मुद्दे व समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मतदाताओं से पहली जून को राष्ट्र के विकास को गति देने के लिए पूरे उत्साह के साथ भाजपा के समर्थन में वोट करने का आह्वान किया। टंडन ने यह भी आश्वासन दिया कि सांसद निर्वाचित होने के बाद सभी मुद्दों को एक-एक करके हल कराया जाएगा। टंडन ने मुसलमानों को आरक्षण देने के ब्यान पर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान में दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को रद्द कर मुसलमानों को देना चाहती है, जबकि संविधान में धर्म आधारित आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है।

कांग्रेस की मानसिकता से सावधान रहने की जरूरत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस सैम पित्रोदा के दिए गए नस्लीय ब्यान को असंवेदनशील करार देते हुए कहा कि इनकी मंशा देश का सांस्कृतिक ताना-बाना खराब करने की है। ‘इसलिए कांग्रेस की मानसिकता से सावधान रहने की जरूरत है।” कांग्रेस देश में नफरत की राजधानी को बढ़ावा देना चाहती है। सैम पित्रोदा जैसे नेता देश को सांस्कृतिक ताने-बाने को तोड़ने के लिए नस्लीय टिप्पणियां कर रहे हैं, जनता इन्हें जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। चार जून को स्पष्ट हो जाएगा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र विकास की गारंटी के साथ है।

वैश्विक स्तर पर पांचवीं अर्थव्यवस्था बना देश
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। वैश्विक स्तर पर देश को नई पहचान मिली है। मोदी के नेतृत्व में देश 11वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। इसके साथ ही भाजपा कार्यकाल में लोकसभा व राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया है, जो देश में महिला नेतृत्व वाले विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कोविड-19 की चुनौतियों को जिक्र करते हुए कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन तैयार करके कोविड को मात दी, जोकि देश के वैश्विक स्तर पर हुए परिवर्तन का नया आगाज है।

Related Articles

Back to top button
Event Services