इंदिरा नगर में आधुनिक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ‘ओरिएण्टल इंजीनियर’ का भव्य उद्घाटन

लखनऊ। इंदिरा नगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ऑटोमोबाइल वर्कशॉप ‘ओरिएण्टल इंजीनियर’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव मिश्रा (उपाध्यक्ष, भाजपा अवध क्षेत्र) उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर्णा यादव (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह प्रतिष्ठान ज्योतिरादित्य सिंह बर्त्वाल द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य लखनऊ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराना है। वर्कशॉप में पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF), कार पेंटिंग, फोम वॉश तथा एक्सक्लूसिव ब्रांडेड एक्सेसरीज़ जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां एक सुसज्जित ग्राहक लाउंज की व्यवस्था भी की गई है, जहां वाहन सर्विसिंग के दौरान ग्राहक आरामपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे।
अरावली मार्ग पर स्थित यह प्रतिष्ठान अपने प्रमुख एवं सुगम स्थान के कारण क्षेत्रवासियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




