State NewsUttar Pradesh

ठिरिया निजावत खा में ग्लेन कैंसर सेंटर ने लगाया निःशुल्क कैंसर जांच शिविर

बरेली। ठिरिया निजावत खा क्षेत्र में ग्लेन कैंसर सेंटर एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क कैंसर जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. रितु भूटानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम एवं समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. रितु भूटानी एवं डॉ. नितिन ने बताया कि कैंसर का इलाज संभव है, बशर्ते इसकी पहचान सही समय पर हो और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित लोगों ने ग्लेन कैंसर सेंटर की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button