GovernmentState NewsUttar Pradesh

लखनऊ तैयार हो जाइए, आ रहे हैं यो यो हनी सिंह; BJP विधायक बोले—“हनी सिंह एक जीवंत उदाहरण”

लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यो यो हनी सिंह जल्द ही लखनऊ आने वाले हैं। उनके प्रोग्राम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह जल्द ही नवाबों के शहर लखनऊ आने वाले हैं। यो यो हनी सिंह का 22 नवंबर को सरोजनीनगर क्षेत्र के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में प्रोग्राम होने वाला है। इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, हनी सिंह के प्रोग्राम को लेकर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि साहस, संघर्ष और एक अद्भुत वापसी। यो यो हनी सिंह ने दुनिया को दिखाया कि गिरना कभी असफलता नहीं होती, फिर से उठ खड़ा होना ही असली शक्ति है।

दरअसल, 22 नवंबर को यो यो हनी सिंह लखनऊ आने वाले हैं। सरोजनीनगर क्षेत्र में कॉन्सर्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चर्चित हनी सिंह के सरोजनीनगर क्षेत्र में कॉन्सर्ट कराने को लेकर स्थानीय विधायक राजेश्वर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में हमारे युवाओं को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा चाहिए। वो जीवंत प्रेरणा यो यो हनी सिंह हैं। जिन्होंने यह सिखाया है कि गिरकर कैसे उठा जाता है। अगर आप 7 बार गिरते हैं तो 8वीं बार आप कैसे गिरकर खड़े हो सकते हैं। कैसे आप इतिहास बनाते हैं और कैसे आप विश्व की ऊंचाइयों को छूते हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि यो यो सिंह की ईमानदारी, डिसिप्लिन युवाओं को प्रेरणा देती है। उनके हिट गानों के पीछे सालों की मेहनत रहती है। डिसिप्लिन और हार्ड वर्क रहता है। हार्ड वर्क के कारण और फोकस व डिसिप्लिन के तहत आप फिर से विश्व में अपना स्थान बना सकते हैं। राजेश्वर सिंह ने कहा कि हर युवा के जीवन में लगातार उतार चढ़ाव रहता है। कभी रौशनी रहती है तो कभी अंधेरा सा लगता है। यो यो हनी सिंह की जर्नी उजाला, अंधेरा और फिर उजाला ये दिखाता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने आप को फिर रिइंवेंट कर सकता है। बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं यो यो हनी सिंह को सिर्फ गाने के लिए नहीं बुला रहा हूं, बल्कि एक जीवंत उदाहरण को पेश करने के लिए बुला रहा हूं।

Related Articles

Back to top button