GovernmentPolitics

वन मंत्री ने ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का किया शुभारंभ

 उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना ने आज कुकरैल नदी के तट पर स्थित ‘‘सौमित्र वन’’ में पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का शुभारंभ किया और सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि 03 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत रोपित किये गये वृक्षों की देख-भाल एवं सुरक्षा का कार्य किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाये गये हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जायें, क्योंकि ये पेड़ मॉं के नाम से लगाये गये हैं और मॉं से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जनपदों का भ्रमण करंेंगे और रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोपित प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हमारा प्रमुख दायित्व है। वन विभाग के अतिरिक्त अन्य सहयोगी विभागोें को भी पेड़ बचाओ अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और पेड़ों की सिंचाई और सुरक्षा का दायित्व निभाना होगा। उन्होंने आमजनमानस से आग्रह किया कि जिन्होंने पेड़ लगाये हैं वह उनकी देख-भाल अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button