Page 3

वेडिंग सीजन में फ्लोरल हेयर स्टाइल का ट्रेंड: दुल्हनों के लिए 10 खास अंदाज

लखनऊ। शादी का सीजन आते ही दुल्हनों के बीच फ्लोरल हेयर स्टाइल का क्रेज तेजी से बढ़ जाता है। फूलों से सजे बाल न सिर्फ दुल्हन के लुक में खूबसूरती जोड़ते हैं, बल्कि उसे एक बोहेमियन और रोमांटिक टच भी देते हैं। इस वेडिंग सीजन में दुल्हनें पारंपरिक से लेकर मॉडर्न स्टाइल तक, हर अंदाज में फूलों को अपने हेयरस्टाइल का हिस्सा बना रही हैं।

फूलों का इस्तेमाल बालों में करना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह कम मेहनत में शानदार लुक देता है। चाहे मौसम कोई भी हो, पारंपरिक गजरा हो या विदेशी फूल—हर तरह के फूल आपके ब्राइडल लुक को खास बना सकते हैं। आइए जानते हैं दुल्हनों के लिए 10 ट्रेंडिंग फ्लोरल हेयर स्टाइल—

1. फ्लावर टियारा:
फ्लावर क्राउन या टियारा आजकल काफी ट्रेंड में है। डेज़ी, चमेली या गुलाब के फूलों से बना टियारा दुल्हन को एक परियों जैसा लुक देता है।

2. फूलों के साथ बन या जूड़ा:
ग्लैमरस जूड़े में छोटे-छोटे फूल सजाकर आप एक क्लासिक और एलीगेंट लुक पा सकती हैं, जो खासकर समर वेडिंग के लिए परफेक्ट है।

3. फ्लावर हेड व्रीथ:
60 के दशक से प्रेरित यह स्टाइल खुले बालों या हल्के कर्ल्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है और आउटडोर वेडिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।

4. साइड बन विद फ्लावर्स:
बीच वेडिंग या डे वेडिंग के लिए साइड बन में फ्रैंगिपानी जैसे फूल लगाकर एक सॉफ्ट और रोमांटिक लुक पाया जा सकता है।

5. बेबी ब्रीथ फ्लावर लुक:
बालों में हल्के-फुल्के बेबी ब्रीथ फूल लगाने से एक जादुई और नेचुरल लुक मिलता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है।

6. ब्रेड में फूल:
चोटी में फूलों को गूंथकर एक बेहद रोमांटिक लुक पाया जा सकता है। इसमें मांग टीका जोड़ने से दुल्हन का लुक और भी निखरता है।

7. फ्लावर बंच बन:
पूरे जूड़े को मोगरे के फूलों से कवर करना एक यूनिक और पारंपरिक स्टाइल है, जो खासतौर पर लाल और गोल्डन आउटफिट के साथ शानदार लगता है।

8. साइड ब्रेड विद फ्लावर्स:
यह स्टाइल ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ जचता है और दुल्हन को एक यंग और प्लेफुल लुक देता है।

9. गजरा स्टाइल जूड़ा:
मोगरे के गजरे से सजा जूड़ा भारतीय परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल है, जो हर दुल्हन पर जंचता है।

10. साउथ इंडियन फ्लोरल बन:
रंग-बिरंगे मोगरे के फूलों से सजा साउथ इंडियन स्टाइल जूड़ा सिल्क साड़ी के साथ बेहद आकर्षक लगता है।


फूलों से सजे हेयर स्टाइल दुल्हनों के लुक को खास और यादगार बना देते हैं। इस वेडिंग सीजन में आप भी इन ट्रेंडिंग फ्लोरल स्टाइल्स को अपनाकर अपने खास दिन को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

Related Articles

Back to top button