Entertainment

फिनिक्स मॉल में फिल्म ‘गोदान’ की धमाकेदार ओपनिंग, सपरिवार देखने की अपील

बरेली।
शहर के फिनिक्स मॉल में आज फिल्म ‘गोदान’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों दर्शकों ने फिल्म को खूब सराहा। समाज, संस्कृति और भारतीय मूल्यों से जुड़ी इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने एक स्वर में कहा कि यह फिल्म परिवार के साथ जरूर देखी जानी चाहिए।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गौ-पूजन से हुई, जिसमें बरेली के मेयर उमेश गौतम और महामंडलेश्वर शिवानंद जी ने सहभागिता की। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति, संघ एवं भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। धार्मिक वातावरण और सांस्कृतिक गरिमा के बीच फिल्म की स्क्रीनिंग संपन्न हुई।स्क्रीनिंग के बाद मेयर उमेश गौतम ने कहा,
“आज ‘गोदान’ फिल्म की स्क्रीनिंग हुई और मैंने पूरी फिल्म देखी। यह फिल्म वर्ष 1966 में हुए गौ-रक्षा आंदोलन पर आधारित है। गाय भारतीय समाज और सनातन धर्म में पवित्र स्थान रखती है, जिसे फिल्म में अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।”उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश देती है।
मेयर ने अपील करते हुए कहा,
“मैं शहरवासियों से अनुरोध करता हूं कि इस फिल्म को सपरिवार देखें। यह फिल्म आनंद भी देगी और समाज पर सकारात्मक प्रभाव भी डालेगी।”

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के सामाजिक संदेश को लेकर सकारात्मक चर्चा होती रही और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान कृष्णचंद्र जी ने कहा कि समाज को जागरूक करने और संस्कृति से जोड़ने वाली फिल्मों को पूरा समर्थन मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा,
“‘गोदान’ जैसी फिल्में हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करती हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने का कार्य करती हैं।”फिल्म ‘गोदान’ (Godaan Movie) भारतीय संस्कृति, गौ-माता के महत्व और जीवन मूल्यों का गहरा संदेश देती है। यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना है, जो दर्शकों को उनकी परंपराओं से जोड़ती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है, जिसकी सोच और जीवनशैली तब बदल जाती है जब उसके जीवन में गौ-माता का प्रवेश होता है। इसके बाद वह भारतीय परंपरा, पंचगव्य चिकित्सा, प्राकृतिक जीवनशैली और गौ-सेवा के महत्व को समझता है।फिनिक्स मॉल में हुई इस विशेष स्क्रीनिंग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संघ के पदाधिकारियों, समाज और राजनीतिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने एकमत से कहा कि ‘गोदान’ फिल्म हर व्यक्ति को सपरिवार देखनी चाहिए। यह अपील अब शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button