सागरपुर में पारिवारिक विवाद बना जानलेवा: पिता ने 10 साल के बेटे की छुरी मारकर कर दी हत्या

दिल्ली, 30 जून 2025 | संवाददाता
राजधानी दिल्ली के सागरपुर इलाके से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक पिता ने मामूली विवाद के चलते अपने 10 वर्षीय बेटे को छुरी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पड़ोसी स्तब्ध रह गए।
पुलिस के अनुसार, बच्चे की बारिश में खेलने को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हो गई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पिता ने रसोई में रखी छुरी से अपने ही बेटे पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में पहले भी झगड़े होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला जानलेवा बन गया।
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि बच्चा बेहद होनहार और शांत स्वभाव का था।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601