Biz & Expo

दीपावली और क्रिसमस की खरीदारी बनी यादगार

फ़ीनिक्स यूनाइटेड बरेली में ‘द ग्रैंड विनर्स डे’ पर विजेताओं की हुई घोषणा
लाइव लकी ड्रॉ में बाइक से लेकर घरेलू उपकरणों तक मिले शानदार इनाम

बरेली।
त्योहारों की खुशियों को और खास बनाते हुए फ़ीनिक्स यूनाइटेड, बरेली में ‘द ग्रैंड विनर्स डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपावली और क्रिसमस फेस्ट के दौरान मॉल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित लाइव लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान मॉल परिसर उत्साह, खुशी और जश्न के रंग में डूबा नजर आया।

दीपावली शॉपिंग फेस्ट के अंतर्गत रजत ने बाइक, केशव ने एलईडी टीवी, निर्मल ने एसी और गुरबक्श ने रेफ्रिजरेटर जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं क्रिसमस कार्निवल के विजेताओं में राहुल ने वॉशिंग मशीन, वंदिता ने डिशवॉशर और मनीष ने माइक्रोवेव ओवन अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त आतिफ, अमित, रचित और गीता को ₹5,000 के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए। साथ ही दस भाग्यशाली विजेताओं को क्लब महिंद्रा की ओर से 2 रात और 3 दिन की घरेलू स्टेकेशन का विशेष उपहार दिया गया।

इस मौके पर फ़ीनिक्स मिल्स के रीटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा कि इस फेस्टिव कैंपेन का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर और यादगार खरीदारी अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है और त्योहारों के दौरान मिले विश्वास और प्रेम के लिए यह उपहार एक छोटा सा धन्यवाद है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं को बधाई दी गई और मॉल में खरीदारी करने आए ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी फ़ीनिक्स यूनाइटेड बरेली अपने ग्राहकों के लिए ऐसे ही आकर्षक ऑफर्स, इवेंट्स और अनुभव लेकर आता रहेगा, ताकि हर खरीदारी केवल जरूरत नहीं बल्कि एक यादगार अनुभव बन सके।

Related Articles

Back to top button