धर्मेंद्र की सेहत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पर जारी इलाज

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अब पहले से बेहतर है। ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। अब उनका इलाज और रिकवरी घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।
परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि धर्मेंद्र की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और वे लगातार सुधार कर रहे हैं। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है और घर पर ही सभी जरूरी चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
परिवार ने जनता और मीडिया से अपील की है कि अफवाहें न फैलाएँ और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
धर्मेंद्र के चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601



