देवेश पटेल जिलाध्यक्ष, केशव सिंह बने महानगर अध्यक्ष

विश्व हिन्दू महासंघ ने बरेली जनपद में अपने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने देवेश पटेल को बरेली का जिलाध्यक्ष एवं केशव सिंह को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को छुएगा।

देवेश पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा, “हम कार्यकर्ताओं के साथ हर समय खड़े रहे हैं और रहेंगे। हमारा कार्यकर्ता कभी निराश नहीं हो सकता। हम निरंतर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।”
वहीं, महानगर अध्यक्ष बनाए गए केशव सिंह ने कहा, “हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। युवा संगठन की वह कड़ी है जो असंभव को भी संभव कर सकती है।”
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल और विश्व हिन्दू महासंघ के महानगर प्रभारी पुनीत शर्मा ने देवेश पटेल से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यह नियुक्ति संगठन में एक नई ऊर्जा और दिशा की ओर संकेत करती है, जिससे आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601