Government

सत्ता में आकर हरियाणा को लूटने का सपना देखना छोड़ दे कांग्रेस, हम ऐसा नहीं होने देंगे, तीसरी बार भाजपा सरकार आ रही है: धर्मेंद्र प्रधान

रोहतक, 23 जून
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रभारियों एवं विजेता नेताओं के नागरिक अभिनंदन समारोह से विधानसभा चुनाव में विजय के लिए आगाज कर दिया है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब और मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
रोहतक में नागरिक अभिनंदन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ हैं, 7212 गांव
हैं और 22 जिले हैं, लेकिन विधानसभ चुनाव के लिए हमारे पास सिर्फ 100 दिन हैं। कांग्रेस ध्यान रखे कि अब तो 20-20 का जमाना है। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाकर प्रदेश को फिर से लूटने का मुगालता छोड़ दे, क्योंकि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार जनता की सेवा करने के लिए सरकार बनाने जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता कांग्रेस के षडयंत्र को समझे, कांग्रेस बहरूपिया है। कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हरियाणा में दलित परिवारों, किसानों, वंचितों और अंबेडकर के संविधान के साथ हुए अत्याचारों को प्रदेश की जनता भूली नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाना है कि जब तक हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक रुकेंगे नहीं। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कोई भी कठिन काम तभी पूरा कर पाते हैं, जब सैनिक का मन खुश होता, सैनिक अपने सेनापति पर भरोसा करता हो, और आपके सेनापति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में कठिन से कठिन काम को हमने जीता है, देश की जनता ने आज भी हम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं। उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर 2027 तक भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगा और इस अर्थव्यवस्था में हरियाणा के छोरों और छोरियों को बड़ा हिस्सा मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लूट खसोट, दलित विरोधी और परिवारवाद का शासन नहीं आने देंगे। इसलिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं और हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।
केंद्र में हरियाणा को बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महाभारत की इस इतिहास रचने वाली भूमि ने हमें जो स्नेह दिया उसके हम सदा आभारी रहेंगे। आप ही के समर्थन से पिछले 10 साल से गरीबों, किसानों की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हरियाणा का मान ऊपर रखा और अब हरियाणा के सपूतों को बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी को कमर कसनी पड़ेगी, क्योंकि भाजपा की सरकार हरियाणा में तीसरी बार बनानी है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव होगा।

केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम लूट खसोट की राजनीति नहीं करते। हम सर्व समाज और सर्व समावेशी सरकार चलाने के मंत्र से चलते हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि बाबा साहेब को नरेंद्र मोदी ने ही सम्मान दिया। ओबीसी को संवैधानिक मान्यता मोदी ने दी, गरीबों को आरक्षण मोदी ने दिया। जब तक मोदी है तब तक आरक्षण को कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।

हरियाणा में बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी, सरकार गरीब-किसान की बनेगी: बिपल्ब कुमार देब

हरियाणा भाजपा चुनाव सह प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब ने जय जगन्नाथ और जय श्रीराम से भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि चार माह से कांग्रेस यह बात फैला रही है कि हरियाणा में सरकार बदलेगी, लेकिन भाजपा और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि हरियाणा में कोई बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी, सरकार बनेगी तो गरीब-किसान की सरकार बनेगी। बिप्लब ने कहा कि बाप-बेटा सत्ता में आने की जो आस लगाए बैठे हैं उन्हें कह देना चाहते हैं कि हम म…

Related Articles

Back to top button