CM मनोहर को मिली एक और जिम्मेदारी, BJP ने मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक किया नियुक्त; राजस्थान-छत्तीसगढ़ की भी लिस्ट जारी

देश में हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Assembly Election) में बहुमत हासिल किया। जल्द ही इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी जाएगी।
इसी बीच बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों (BJP Observer) के नाम की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी जिम्मेदारी मिली है।
सीएम मनोहर को मध्य प्रदेश (MP BJP Observer) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही डॉ. के लक्ष्मण और सुश्री लाकड़ा को भी पर्यवेक्षक के लिए चुना गया है। वहीं, राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक चुना है।
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा कर दी है। पर्यवेक्षकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal BJP Observer) को भी जिम्मेदारी मिली है। सीएम मनोहर को मध्य प्रदेश (MP BJP Observer) का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही डॉ के. लक्ष्मण और सुश्री लाकड़ा को भी पर्यवेक्षक के लिए चुना गया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601