State NewsUttar Pradesh
गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि पर किसानों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के अवसर पर आज किसानों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों के हित में लिए गए निर्णयों और नई नीतियों पर प्रकाश डालेंगे।
कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी तथा राज्य मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार भी उपस्थित रहेंगे।
यह संवाद कार्यक्रम 30 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा।




