Uttarakhand

“मुख्यमंत्री धामी: राज्य स्थापना दिवस से पहले लागू होगा UCC, जीईपी से होगा विकास में सुधार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता है। सकल पर्यावरणीय उत्पाद (जीईपी) इस दिशा में काफी अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच समन्वय के साथ भविष्य की चुनौतियों को समझते हुए हम विकास की यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी जाएगी।

सीएम धामी ने कहा कि जल, जमीन, जंगल और हवा को समाहित कर जीईपी सूचकांक बनाया गया है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के शहरों की धारण क्षमता का आंकलन किया जा रहा है। धारण क्षमता के हिसाब से उनका सुनियोजित विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों के लिए प्रत्येक वर्ष मानसून का समय चुनौतीपूर्ण रहता है। ऐसे में हमें सभी पहलुओं को समझकर ही आगे बढ़ना है।

इंसान के विकास के लिए सड़क जरूरी
टम्टा ने कहा, इंसान के विकास के लिए सड़क जरूरी है। सड़क पहुंचती है, तो वहां पर शिक्षक, डॉक्टर और अन्य लोग पहुंचते हैं। प्रदेश में अच्छी सड़कों की जरूरत है। लगभग हर ग्राम पंचायत को सड़क से जोड़ा गया है। अब गांवों तक रोड जाए, इसके लिए बजट की व्यवस्था की गई है। सीमा क्षेत्र में सड़क का काम हो रहा है। अंतिम गांव माणा, कुटी और उसके आगे जौलिकांग तक सड़क पहुंच दी गई है।

Related Articles

Back to top button