रंगोत्सव: प्री-होली सेलिब्रेशन में प्राचार्यों का भव्य मिलन समारोह आयोजित I

बरेली : शहर के प्रतिष्ठित होटल Ramada Encore में शनिवार को “रंगोत्सव” प्री-होली सेलिब्रेशन एवं प्राचार्यों के विशेष मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बरेली सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बरेली सहोदया स्कूल्स कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष जे. के. साहनी ने की, जबकि आयोजन संयोजक डॉ. यूहान कुंवर रहे।
समारोह का उद्देश्य आपसी संवाद, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
रंग-बिरंगे गुलाल, पारंपरिक सजावट और होली के उल्लासपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उपस्थित प्राचार्यों ने होली के पारंपरिक गीत-संगीत, रोचक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल आपसी संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि शैक्षणिक जगत में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। समारोह में सभी ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए होली के पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।




