हिन्दू सम्मेलन में गूँजा एकता और संस्कृति का शंखनाद

बरेली जगतपुर स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में श्री जागेश्वर नाथ हिन्दू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित ‘भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन’ गौरवमयी और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा परिसर भगवा रंग और जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संतों का सानिध्य और नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक छटा रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष एवं समिति अध्यक्ष जयदीप चौधरी ने मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी शिवानंद जी महाराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावपूर्ण अभिनंदन और भव्य स्वागत किया। इस दौरान संत समाज ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद देते हुए सनातन धर्म और सामाजिक एकता की महत्ता पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने में समिति उपाध्यक्ष सचिन वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने भारतीय संस्कृति की अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन करते हुए, सम्मेलन में आए हुए समस्त भक्तों और आगंतुकों को तिलक लगाकर उनका भव्य स्वागत किया। सचिन वर्मा के इस आत्मीय सत्कार और कुशल प्रबंधन की उपस्थित जनसमूह और अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
सम्मेलन में स्थानीय एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य कला का प्रदर्शन कर अपनी संस्कृति और हिंदू विरासत के प्रति अटूट आस्था का परिचय दिया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों ने वहां उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

समिति संयोजक ठाकुर ओम प्रकाश सिंह और अध्यक्ष जयदीप चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समागम की अध्यक्षता श्री जय झमनानी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में श्री आलोक प्रकाश जी और प्रो. आशा सिंह जी ने प्रभावी विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार,एस सी एस टी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया और महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयोजन को सफल बनाने में सचिव रूपेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष गण सचिन वर्मा, छत्रपाल गंगवार, सुरेश राठौड़, नीतीश मौर्य, पार्षद पूनम राठौड़, पूजा अग्निहोत्री, अंजू मिश्रा, गीता दोहरे और पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रपाल राठौर का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेश पटेल, दिनेश मूरजानी,नितिन जोशी,नरेश शर्मा (बंटी),सुशील गुप्ता, मोहित पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेश राठौड़, विनोद कश्यप, प्रो. सुमित श्रीवास्तव, दिनेश मुरजानी, शिवम मौर्य, राजा तोमर, अर्जुन रस्तोगी, रंजीत सिंह, यश चौहान, डॉ. सन्तोष शर्मा, डॉ. विकास राठौड़, नरेश शर्मा बंटी, नितिन जोशी, रानी देवी, चिम्मन लाल, रचित कठेरिया, अभिषेक, अजयपाल शर्मा, सुमित वर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहा।




