लखनऊ में पहली बार गूंजेगी Baabarr Mudacer की सुरीली आवाज, 6 जून को लाइव कॉन्सर्ट

लखनऊ, 6 अप्रैल: राजधानी लखनऊ के संगीत प्रेमियों के लिए एक खास मौका सामने आया है। मशहूर गायक और रैपर Baabarr Mudacer (मुदासिर हसन डार) पहली बार शहर में लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं। उनका बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 6 जून 2026 (शनिवार) शाम 7 बजे Dayal Gateway में आयोजित किया जाएगा।
यह कॉन्सर्ट करीब 3 घंटे तक चलेगा, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने जानकारी दी है कि 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा, जिससे परिवार के साथ इस संगीतमय शाम का आनंद लिया जा सकेगा।
इस विशेष कार्यक्रम में दर्शकों को “Soona Soona Hai Jahan”, “Unke Andaaz-e-Karam”, “Dil Pe Zakhm Khate Hai”, “Qatra Qatra” और “Mera Yaar Asi Ishq Ka Dard” जैसे लोकप्रिय गीतों को लाइव सुनने का अवसर मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में जन्मे Baabarr Mudacer अपनी भावपूर्ण आवाज, अनोखी शैली और सामाजिक संदेशों से भरपूर गीतों के लिए देशभर में पहचाने जाते हैं।
“लखनऊ में इस प्रकार के लाइव कॉन्सर्ट शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देते हैं। Baabarr Mudacer का पहला लाइव शो निश्चित रूप से युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।”




