Haryana

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है, अब हरियाणा में बदलाव की बारी है : सुनीता केजरीवाल

Arvind Kejriwal has transformed Delhi-Punjab, now it is the turn of change in Haryana: Sunita Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को नारनौल में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा पिछले 10 साल से है, लेकिन कोई काम नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। मेरी हरियाणा के लोगों से अपील है कि इस बार आप अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी दें। उन्होंने दिल्ली-पंजाब में बदलाव कर के दिखाया है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। ‘‘आप’’ की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब की तरह मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छे किए जाएंगे और सबको मुफ्त व शानदार शिक्षा व इलाज मिलेगा। इसके अलावा, हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, रविंदर सिंह मटरू, डॉ. मनीष यादव, सतनारायण यादव, गिरीश खेड़ा, नरेंद्र राव, ऊषा रानी, राकेश गुप्ता, सुनीता खन्ना, जीतू कपिल, शशिकांत, सुनील यादव, हरि सिंह, अजीत जैन, जय सिंह सैनी, ज्योति सैनी, गोपीचंद, मुनीर खान, बलवंत सिंह, डॉ. तुषार शर्मा, मुकेश सैनी, भगत सिंह सैनी, राजकुमार चौधरी, अजीत यादव, गोकुल दायमा और संजय गुर्जर मौजूद रहे।

‘बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकसभा चुनाव से फर्जी केस में जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को ऐसे व्यक्ति के बयान पर जेल में डाला गया जिसका बेटे को ईडी ने पांच महीने से जेल में रखा हुआ था। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाल जज ईडी के वकील के भाई थे।

उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विदरोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए।

उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक वोट नहीं जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। बीजेपी सरकार ने आपको आयुषमान कार्ड दे दिया लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल को पैसे नहीं देती।

उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चौथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है।

Related Articles

Back to top button