GovernmentUttar Pradesh

तहसील/ब्लाक मुख्यालय को 02 लेन मार्गों से जोड़ने हेतु जनपद औरैया के 02 कार्यों हेतु 09 करोड़ 61 लाख 70 हजार रूपये की धनराशि की गयी अवमुक्त

उ0प्र0 सरकार द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत तहसील/ब्लाक मुख्यालय को 02 लेन मार्गों से जोड़े जाने हेतु मार्गों का निर्माण/चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत जनपद औरैया के 02 चालू कार्यों हेतु रू0 09 करोड़ 61 लाख 70 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ०प्र० शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
इन 02 चालू कार्यों में जनपद औरैया में अजीतमल फीडर मार्ग (अ0जि0मा0) के चौनेज  0.000 से 1.600 के (लम्बाई 1.600 किमी0) चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 02 करोड़ 16 लाख तथा औरैया के विधूना सहार मार्ग (अ0जि0मा0) के चौनेज 0.000 से 8.700 तक ब्लाक मुख्यालय सहार को 02 लेन से जोड़े जाने हेतु चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0       07 करोड़ 45 लाख 70 हजार (इस प्रकार कुल रू0 09 करोड़ 61 लाख 70 हजार) की धनराशि जारी की जा चुकी है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग परियोजना पर ही मानक व विशिष्टियों के अनुरूप व्यय किया जाय तथा मार्गों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य गुणवत्तापरक पूर्ण कराकर उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।

Related Articles

Back to top button