आप की हरियाणा को 5 गारंटी: पंचकूला पहुंचीं सुनीता केजरीवाल

चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तर्ज पर हरियाणा में गारंटी लॉन्च की। जिसके लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पंचकूला पहुंचीं।
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच गारंटी जारी की। इसके लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पंचकूला पहुंचीं। पार्टी हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है।
पंजाब विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी ने हरियाणा में गारंटी लॉन्च की। पहली गारंटी की घोषणा पार्टी ने मुफ्त और 24 घंटे बिजली, दूसरी गारंटी सबको अच्छा और फ्री इलाज, तीसरी गारंटी अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा, चौथी गारंटी सभी माताओं-बहनों को हर महीने 1000 हजार रुपये और पांचवीं गारंटी हर युवा को रोजगार के तौर पर दी।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम राजनीति को व्यवसाय नहीं मानते। यह हमारे लिए सिर्फ पेशा नहीं बल्कि जुनून है… अगर विपक्ष अच्छे होते तो हमें पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती…उन्होंने हमें चुनौती दी। हरियाणा के लोगों ने हर पार्टी को समय और मौका दिया, लेकिन कोई भी अच्छा नहीं निकला।
इस मौके पर पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और डॉ. संदीप पाठक भी मौजूद रहे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601