लखनऊ में 17-18 मार्च को सजेगा ‘बुटीक एंड वेडिंग एग्जीबिशन’ का भव्य आयोजन

राजधानी में फैशन और वेडिंग सीजन की रौनक बढ़ाने के लिए 17 एवं 18 मार्च 2026 को ‘बुटीक एंड वेडिंग एग्जीबिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी शहर के प्रतिष्ठित होटल Clarks Avadh, Lucknow में आयोजित होगी, जहां लाइफस्टाइल, फैशन और ज्वेलरी से जुड़े नामी ब्रांड्स अपने नवीनतम कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस ‘फेस्टिवल स्पेशल’ प्रदर्शनी में वेडिंग और पार्टी वियर कूट्योर, रियल व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होम फर्निशिंग, डेकोर, बैग्स-फुटवियर, गिफ्ट आइटम्स और एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। खासतौर पर शादी की तैयारियों में जुटे परिवारों और फैशन प्रेमियों के लिए यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।
दोनों दिनों में शहर के प्रमुख डिजाइनर्स और ब्रांड्स अपने लेटेस्ट ट्रेंड्स और कलेक्शन प्रदर्शित करेंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर विवाह एवं उत्सव से जुड़ी सभी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी का अवसर प्रदान करना है।
फैशन और वेडिंग शॉपिंग के शौकीनों के लिए यह आयोजन विशेष अवसर साबित होगा, जहां ट्रेंडिंग डिजाइन, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और नए कलेक्शन देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए हैं।
राजधानी में वेडिंग सीजन से पहले इस तरह की प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।





