State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली की 14वीं वर्षगांठ पर हंसी और सुरों का संगम

कॉमेडियन वीआईपी की मिमिक्री ने बांधा समां, लाइव म्यूज़िक से झूमा माहौल

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में शुक्रवार की शाम जश्न और मनोरंजन के रंगों से सराबोर नजर आई। मौका था मॉल की 14वीं वर्षगांठ का, जिसे बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। लाइट्स, साउंड और लोगों की भीड़ ने माहौल को खास बना दिया।कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग से हुई,

जिसमें मॉल में मौजूद विजिटर्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद मशहूर कॉमेडियन वीआईपी ने अपनी मिमिक्री और अनोखे अंदाज़ से दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी विभिन्न आवाज़ों और किरदारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ भरपूर सराहना की।इसके अलावा मिशक बैंड की लाइव परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

संगीत और मनोरंजन के इस संगम के बीच लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास शाम का आनंद लेते नजर आए।कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राजन विद्यार्थी, सोशल एक्टिविस्ट एवं ‘छोटी सी आशा’ संस्था की पारुल धवन मलिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि “यह 14 वर्ष हमारे लिए सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बरेली के साथ बने रिश्ते की कहानी है। यहां के लोगों ने हमें हमेशा अपनापन दिया है, और हम आगे भी ऐसे ही अनुभव प्रदान करते रहेंगे।

”कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। फीनिक्स यूनाइटेड अब शहरवासियों के लिए केवल खरीदारी का केंद्र नहीं, बल्कि खास पलों को साझा करने का एक प्रमुख स्थल बन चुका है।

Related Articles

Back to top button