रूस का भारत को समर्थन: “भारत पर दबाव नहीं डालने देंगे” — पुतिन

3 अक्टूबर।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी टैरिफ नीति के खिलाफ भारत का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि भारत की संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और रूस भारत पर अनावश्यक दबाव डालने के हर प्रयास का विरोध करेगा।
पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय मंच से कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है और उसे अपने व्यापारिक हितों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका द्वारा लागू किए गए टैरिफ नियम न केवल भारत की स्वतंत्र आर्थिक नीति में बाधा डालते हैं, बल्कि वैश्विक व्यापार व्यवस्था को भी असंतुलित करते हैं।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत को मजबूर नहीं किया जा सकता कि वह किसी के इशारे पर अपनी आर्थिक नीतियों को बदले। रूस हमेशा भारत के साथ खड़ा रहेगा और उसके हितों की रक्षा करेगा।”
विशेषज्ञों का मानना है कि पुतिन का यह बयान भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगा। साथ ही, यह अमेरिका और यूरोप को भी यह संदेश देगा कि भारत को दबाव में लाने की कोई भी कोशिश सफल नहीं होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका ने कुछ टैरिफ नियम लागू किए थे, जिनसे भारत के निर्यात पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसके बाद रूस ने खुलकर भारत का समर्थन किया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601