
भारत सरकार द्वारा हर साल दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवार्ड के लिए 26 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें से एक नाम शमी का भी है। वर्ल्ड कप 2023 में शमी की तरफ से बेहद शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। उम्मीद है की आगे भी वह इस तरह की गेंदबाजी जारी रखेंगे।
शमी के अलवा इस अवार्ड से बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को भी सम्मानित किया जाएगा। नए साल की शुरुआत में 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए उन खिलाड़ियों को चुना जाता है, जिनके प्रदर्शन का आंकलन कर सिफारिश की जाए। इसके बाद यह घोषणा खेल मंत्रालय करता है कि किसे यह अवार्ड दिया जाएगा या नहीं। जिन खिलाड़ियों को अवॉर्ड के लिए चुना जाता है उन्हें महामहिम राष्ट्रपति इसे प्रदान करते हैं।
अर्जुन अवॉर्ड 2023
- मोहम्मद शमी – क्रिकेट
- ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
- अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
- श्रीशंकर – एथलेटिक्स
- पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
- मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
- आर वैशाली – शतरंज
- सुशीला चानु – हॉकी
- पवन कुमार – कबड्डी
- रितु नेगी – कबड्डी
- नसरीन – खो-खो
- पिंकी – लॉन बॉल्स
- ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
- ईशा सिंह – शूटिंग
- हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
- अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
- सुनील कुमार – रेसलिंग
- अंतिम – रेसलिंग
- रोशीबिना देवी – वुशु
- शीतल देवी – पैरा आर्चरी
- अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
- प्राची यादव – पैरा कैनोइंग
- अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
- दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
- दीक्षा डागर – गोल्फ
- कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601