40 के बाद भी जवां और हसीन दिखने के लिए अपनाए ये चार आसान तरीके

बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर साफ दिखाई देता है। उम्र बढऩे के साथ-साथ चेहरे की रंगत भी फीकी पडऩे लगती है। उम्र बढऩे से चेहरे की स्किन बेजान दिखती है। जैसे ही महिलाओं की उम्र 40 और पुरुषों की उम्र 45 को पार करती है उनके चेहरे पर झुर्रियां अलग से दिखाई देने लगती हैं। 40/45 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं और पुरुषों की खूबसूरती ढलने लगती है तथा उनका मन फिर से जवान दिखने को करता है।

महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियाँ भी होने लग जाती हैं और चेहरे पर दाग-धब्बे, टैनिंग, आंखों के नीचे कालापन हो जाते हैं। ऐसे में वे अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रकार के जतन करती हैं। इन जतनों पर उन्हें बहुत सा पैसा खर्च करना पड़ता है। हालांकि इनके जरिये वे कुछ समय के लिए खूबसूरत दिखाई देती हैं लेकिन फिर वही हाल। यदि आप चाहती हैं कि आप की खूबसूरती स्थायी बनी रहे और आपका पैसा भी खर्च न हो तो आप हमारे द्वारा सुझाव गए कुछ ब्यूटी टिप्स को आजमा कर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं और 40 की उम्र पार करने के बाद भी जवां दिख सकती हैं।
आइए डालते हैं एक नजर उन टिप्स पर जो आपको 40 के बाद भी जवां दिखा सकते हैं—
1. बेसन और हल्दी का पैक बनाएं
चेहरे के लिए बेसन सबसे बढिया है, क्योंकि बेसन से चेहरा दमकने लगता है। आप बेसन का पैक बना सकते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आप बेसन, हल्दी दही, दूध, नींबू और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2. बेसन और दही
नियमित रूप से बेसन और दही का फेस फैक चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा सुंदर बनी रहती है। आप एक चम्मच बेसन लेकर उसमें दही मिला दें। फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहें तो इसे अपने हाथों पर भी लगा सकते हैं। इस पेस्ट को आप 20 मिनट तक सूखने दें और 20 मिनट के बाद इसे पानी की मदद से साफ कर दें। ये पेस्ट हफ्ते में तीन दिन जरूर लगाएँ।
3. चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध
रोज रात को सोने से पहले आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाया करें। कच्चा दूध लगाने से चेहरे का निखार बरकरार रहता है। इसके अलावा गुलाब जल चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है और चेहरे पर दाग धब्बे भी नहीं होते हैं।
4. मुल्तानी मिट्टी का लेप
मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से चेहरे से जुड़ी कई तकलीफों से राहत मिल जाती है। आप थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल या पानी मिला दें और इसका घोल तैयार कर लें। इस घोल को आप अपने चेहरे पर लगा लें। ये लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएंगे। साथ में ही आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे भी सही हो जाएंगे।
ऐसा नहीं है कि ऊपर वर्णित उपायों को सिर्फ महिलाएँ ही अपना सकती हैं। इन उपायों को पुरुष भी अपने ऊपर आजमा सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601