15 सितंबर का राशिफल:- जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन….

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत में राशिफल देखते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 सितंबर का राशिफल।

15 सितंबर का राशिफल –
मेष : आज आपको अपनी मेहनत का पूर्ण परिणाम नहीं मिल पाएगा। आप दुखी रहेंगे। बाहर किसी घटना के होने के संदेह हैं। आज धन की प्राप्ति भी नहीं हो सकेगी, कुछ नुकसान संभव है। आज अचानक कुछ खर्चे भी सामने आ सकते हैं ।
वृषभ: आज आपका मन विचलित होगा और काफी समय से मन में दबा हुआ गुस्सा आज बाहर निकल सकता है। आज आपके सहयोगी परेशान होंगे। किसी से अनबन तय है। धन की दृष्टि से समय उत्तम है। आज पैसा आने वाला है।
मिथुन: आज आपको कारोबार में खूब परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन उसके बाद बहुत अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से सहयोग पाएंगे। धन कमाने की दृष्टि से अच्छा दिन है। आज सेहत थोड़ी नासाज है।
कर्क: आज अति आत्मविश्वास से बचे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। मन किसी व्यक्ति की तरफ आकर्षित रहेगा। आज किसी बड़े व्यक्ति से मुलकात हो सकती है। दिन शुभ है। गणपति बप्पा का भी पूरा आशीर्वाद है आप पर सब मंगलमय होगा।
सिंह: आज बातचीत द्वारा लोगों से संपर्क बनाकर कार्यक्षेत्र को बेहतरीन बना सकेंगे। आज कामकाज की स्थिति बिगड़ी है लेकिन फिर भी दोस्तों के साथ से काम बनेंगे। आज धर्म-कर्म के काम पर समय और धन दोनों खर्च होंगे, हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
कन्या: आज अपने कार्य में लाभ चाहिए तो ध्यान से करें। आज जितना ज्यादा यात्रा से बचेंगे उतना अच्छा रहेगा। आज कामकाज को बेहतर बनाने और तरक्की के लिए यह बहुत जरूरी है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर है, धन की बरसात हो सकती है।
तुला: आज मन में कुछ नकारात्मक विचार आएंगे लेकिन उनको अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज सकारात्मक सोच रखे क्योंकि इससे सब कुछ अच्छा होगा। आज मन से भय को निकाल दें और आपके कामकाज के लिए बेहतरीन दिन है। आज किसी खास समय में अपने प्रियजन को बाहर ले जाएं।
वृश्चिक: आज कार्य क्षेत्र में बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे। इसके अलावा मेहनत से सभी काम पूरे हो जाएंगे। आज उच्च अधिकारियों से प्रशंसा पाने के लिए कुछ अच्छा करें। आज आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
धनु: आज मन में कामकाज को लेकर कुछ तनाव रहेगा। इसके अलावा बहुत मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम ना मिलने की वजह से परेशान रहेंगे। आज आपके पुराने निवेश से लाभ होगा। आज आपके लिए खर्चों की अधिकता रहेगी।
मकर: आज मन कुछ अध्ययन-मनन में लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया होगा और आज जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज धन प्राप्ति का योग बनता है। सेहत में नरमी है। व्यपार में अच्छा मुनाफ़ा है।
कुंभ: आज मेहनत से कार्य क्षेत्र में सफलता पाने में कामयाब रहेंगे, हालांकि भाग्य का साथ आज कम मिलेगा। आज अच्छा धन मिलेगा कुछ खास हो सकता है जिसके बारे में अपने सोचा न हो। आज आपको बड़े लाभ होंगे और आपके दिन की शुरुआत भी शुभ होगी। डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
मीन: आज परिवार के सदस्यों से बातचीत गंभीर हो सकती है। क्रोध घर के माहौल को खराब कर सकता है। शांत रहकर सुख सुविधाएं लें और सभी काम आसानी से पूर्ण करें। इसी के साथ आर्थिक रूप से अपने आपको कमजोर न होने दें।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601