खुले में शराब पीते 10 लोग गिरफ्तार


बरेली :
सीबीगंज थाना पुलिस ने देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पी रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर रविवार देर रात शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे संतोष मौर्य, राजेंद्र, जमुना प्रसाद, आजाद खान, मनीष, आकाश, देवेश, सुदेश मौर्य सहित दो अन्य व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया।

शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है I
पुलिस ने सभी आरोपियों को रातभर हवालात में रखने के बाद सोमवार को उनके खिलाफ नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के उपरांत सभी आरोपियों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने सभी को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।





